14 साल की लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट, अंकल और प्रेमी समेत 6 लोगों पर रेप का आरोप

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली- तमिलनाडु के पोल्लाच्चि से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की एक लड़की के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। जब उसकी प्रेग्नेंसी की खबर परिवार वालों को मिली तो सभी दंग रह गए। परिवारजन ने अंकल और प्रेमी समेत 6 लोगों खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस जांच ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित 16 साल के एक लड़के से प्यार करती थी। उस लड़के ने पहले लड़की के साथ यौन शोषण किया, इसके बाद लड़के के पांच दोस्तों ने भी लड़की के साथ यौन शोषण किया। लड़की जब पांच महीने की गर्भवती हो गई, तब इसकी खबर उसके परिजनों को मिली। फिर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दसवीं की छात्रा है और घर में अधिकतर समय अकेले ही रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते थे। लड़की को उसके पड़ोसी से प्यार हो गया था। लड़की के प्यार का फायदा उठाकर प्रेमी उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

जांच में पता चला कि लड़के के अलावा उसके पांच दोस्तों ने भी लड़की के साथ यौन शोषण किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़के और उसके दोस्तों ने जनवरी और फरवरी महीने में अलग-अलग जगह पर लड़की के साथ यौन शोषण किया।

यौन शोषण करने वालों में से एक लड़की का अंकल और पांच पड़ोसी शामिल हैं। सोमवार को अचानक लड़की के पेट में दर्द हुआ, इसके बाद लड़की को परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। फिर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है।

पुलिस ने लड़की कि शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दो नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।