हिमालय प्रहरी

2 साल के बेटे को नए कपड़े पहनाए…लाड़ किया, नजर का काला टीका लगाया, मां ने ही कर डाला रोंगटे खड़े करने वाला कांड

खबर शेयर करें -

राजस्थान का पाली शहर एक बार फिर से चर्चा में है । पाली के शिवपुरी थाना इलाके में रहने वाली 25 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया । सुसाइड से पहले वह ससुराल से अपने पीहर गई, वहां कुछ दिन रुकी।

माता पिता और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की और कुछ दिन के बाद वापस अपने ससुराल आ गई । ससुराल आने के करीब 2 घंटे के बाद उसने बेटे को नहलाया धुलाया और तैयार किया। उसे खूब लाड किया, उसके गाल पर काला निशान लगाया ताकि बेटे को नजर ना लगे । फिर बेटे को सुलाने के बाद उसी कमरे में मां ने फंदे से लटक कर जान दे दी ।

नींद से मासूम उठा तो मां जब तक मर चुकी थी

कुछ देर के बाद बेटा जब उठा और मां के पास जाने की कोशिश में जोर जोर से रोने लगा तब जाकर पूरा घटनाक्रम खुलकर सामने आया। मृतका के परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ टॉर्चर करने और उसे मौत के मुंह में धकेलने की रिपोर्ट दी है ।

मां ने कर डाला रोंगटे खड़े करने वाला कांड

शिवपुरी थाना पुलिस ने बताया कि धाकड़ी गांव में रहने वाली 25 साल की रेखा में सुसाइड कर लिया। वह कल दोपहर ही गांव में स्थित अपने ससुराल पहुंची थी। उसके बाद अपने 2 साल के बेटे हर्षित के साथ ही वह कमरे में बंद थी। देर शाम को जब कमरा खोला तो देखा वहां लटकी हुई मिली। रेखा की सास ने पुलिस को बताया कि रेखा दोपहर को ससुराल लौटी थी। वहां आने के बाद उसने परिवार के लोगों को चाय पिलाई और अपने कमरे में अपने बच्चे के साथ चली गई। उसके बाद सास पास ही खेत में काम करने चली गई और ननद भी किसी काम से अपने घर में व्यस्त हो गई।

मासूम रो रहा था और फंदे पर लटकी हुई थी मां

देर शाम तक जब रेखा ने कमरा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने कमरा खुलवाया । अंदर बच्चा रो रहा था और रेखा लटकी हुई थी। रेखा का पति राकेश अपने काम पर गया था ।वह रात को लौटा था । रेखा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version