हिमालय प्रहरी

25 साल के आशिक को हुआ 45 साल की महबूबा से इश्क, कहा- मरते दम तक नहीं छोडूंगा साथ

खबर शेयर करें -

यूपी के आगरा में आशिकी का एक अजीबोगरीब मामला सामने निकलकर आया है। एक युवक जिसकी उम्र 25 साल है वह 45 साल की महबूबा के चक्कर में पड़ गया है। अपने हंसते खेलते परिवार को ठोकर मार दी है। वह अपनी पत्नी के साथ और 5 वर्षीय बेटे के साथ रहने को तैयार ही नहीं हो रहा है। उसे अपनी विधवा मां का ख्याल भी नहीं है। बता दें, मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो युवक की काउंसिलिंग हुई। युवक ने साफ तौर से कह दिया चाहे मुझे जेल क्यों ना जाना पड़े, उसे मैं नहीं छोड़ सकता हूं।

परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी अपने तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि, युवक अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ जाए। बता दें, युवक पर उस महिला के प्यार का भूत सवार है। उसका कहना है कि, जिएंगे तो इसी के साथ, मरेंगे तो इसी के साथ। काउंसलिंग में पीड़ित पत्नी अपने बेटे के लिए न्याय मांगती रही, लेकिन युवक का दिल नहीं पसीजा।

ये है पूरा प्रकरण

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बेलनगंज की रहने वाले 25 वर्षीय युवक का है। जिसका 45 वर्ष की महिला से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है। अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे के छोड़कर वह महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि, आवास विकास की रहने वाली महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी को साथ लेकर उसके पति के साथ रह रही है। परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने कहा कि, पहले पति आगरा में किराए के मकान में रहा करता था। उसे इस बात की जानकारी नहीं हो पाई थी। लेकिन जब जानकारी हुई तो पति महिला को अपने साथ लेकर जयपुर चला गया। पीड़िता का कहना है कि, उसे अपनी बेटे के लिए इंसाफ चाहिए।

युवक ने कहा, अब उसे किसी का डर नहीं

जानकारी के लिए बता दें कि, पीड़ित पत्नी ने काउंसलर को बताया कि, घर में विधवा सास है और बच्चा है। ससुर की मौत के बाद आर्थिक संकट भी वे लोग झेल रहे हैं। वहीं काउंसलिंग करने वाले अधिकारियों से युवक का कहना था कि, उसे किसी कार्रवाई का अब डर नहीं है। अपनी गर्लफ्रेंड को वह नहीं छोड़ेगा। अधिकारियों से युवक ने कहा कि, अगर उसे जेल में जाना पड़े तो वह महिला को छोड़कर पत्नी के पास नहीं जाएगा। इस मामले में प्रभारी कमर सुल्तान का कहना है कि, शिकायत दर्ज कर ली गई है। एक बार काउंसलिंग भी हो गई है। रिश्ता न टूटे इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। अगर युवक नहीं मानता तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version