मुम्बई से सटे उल्हासनगर शहर से पिछले एक महीने में 5 लडकियां गायब हो चुकी हैं। बच्चियों के परिवारजन परेशान हैं। उनकी परेशानी को सारे शहरवासियों ने खुद की परेशानी समझकर आज गुरुवार की शाम सिंधू युवा सर्कल उल्हासनगर-3 में सैंकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया और जल्द ही बच्चियों को तलाश कर परिवारों को सौंपे जाने की मांग एक साथ प्रशासन से की गई।
“गायब हुई लड़कियों की तलाशी की जाए”
उल्हासनगर के बीजेपी विधायक कुमार अयलानी और ठाकरे गुट के नेता धनंजय बोडारे के अलावा बहुत से एनजीओ के सदस्यों ने उल्हासनगर के डीसीपी से मुलाकात कर गायब हुई लड़कियों को जल्द तलाशने की मांग की। लड़कियों के गायब होने को लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है। लड़कियों के परिजनों एवं एनजीओ के सदस्यों को यह शक है कि गायब हुई लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा सकता है।
लड़कियों को सही सलामत घर पहुंचाने की मांग
परिजनों के मुताबिक, किसी अज्ञात ने गायब हुई लड़कियों के घरों के बाहर ‘I love u’ जान का पोस्टर भी लगाया। यही वजह है कि यह मामला अब गर्मा गया है। पुलिस थाने में इकट्ठा हुए सभी लोगों ने लड़कियों को सही सलामत उनके घर पहुंचाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें