शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Police registered a case against a young man who raped on the pretext of marriage and blackmailed him by making an objectionable video.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख की रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 5 रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त, निदेशक राजपाल लेघा की सख्त कार्रवाई

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा निवासी योगेश ने पीड़िता से पहले दोस्ती की। दोस्ती के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: द्रोणासागर के खतरनाक पेड़ को काटने के आदेश ! हिमालय प्रहरी की मुहिम रंग लाई KDF की मांग पर जागा प्रशासन

आरोप लगाया कि आरोपी वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल पीड़िता से एक लाख रुपए ले चुका है। बताया कि बीती 29 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता के घर आकर 50 हजार रुपए की डिमांड की। साथ ही पीड़िता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।