चंपावत : खेत में काम कर रही महिला पर लुटेरे ने चाकू से हमला कर गलोबंद लूटा

खबर शेयर करें -

चंपावत: देवीधुरा के निकट केदारथान गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला विशनी देवी खेत में काम कर रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उसे चाकू मारकर सोने का गलोबंद लूट लिया. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा ले जाया गया है. घटना के बाद पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने लुटेरे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा अग्निकांड: तिकोनिया वाइन शॉप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग; 3 करोड़ की शराब और सामान जलकर राख

चोर ने पीड़िता के पोते से पूछा रास्ता: बताया जा रहा है कि लुटेरे ने बुजुर्ग के पोते से पानी मांगा और देवीधुरा जाने का रास्ता पता किया, जिस पर 13 वर्षीय बच्चे ने उसे पानी पिलाकर देवीधुरा जाने वाला रास्ता बताया. 13 वर्षीय बच्चे को मालूम नहीं था कि जिसे वह अभी पानी पिला रहा है, वह थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रही उसकी दादी पर चाकू से हमला कर गलोबंद लूट लेगा. वहीं, घटना के संबंध में स्थानीय ग्राम पंचायतों को भी सूचित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज ढलान से लुढ़ककर सीधे गंगा में समाई इनोवा कार; 3 शव बरामद, 12 वर्षीय बालक गंभीर घायल, 4 लापता

लुटेरे ने बुजुर्ग महिला से गलोबंद लूट: देवीधुरा चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि खेत में काम कर रही एक महिला पर लुटेरे ने चाकू से हमला कर गलोबंद लूट लिया है. मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है. आरोपी की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब पीड़ित बुजुर्ग महिला के परिजन तहरीर देंगे, उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  संघर्ष को सलाम: टिफिन पहुंचाने वाली ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी भाटिया बनीं डिप्टी कलेक्टर; PCS परीक्षा में हासिल की पांचवीं रैंक