
कॉंसेप्ट इमेज
चेन्नई : एक युवक द्वारा फेसबुक पर परिचित हुई लड़की को अपनी बातों में उलझाकर कई बार उसका रेप करने का मामला तमिलनाडु के मदुरै शहर में सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मदुरै का रहने वाला मोहम्मद का कुछ समय पहले फेसबुक पर 14 साल की नाबालिग लड़की से परिचय हुआ। दोनों एक-दूसरे के फोन नंबर लेकर हर दिन चैट किया करते थे। इसी बीच, लड़की पर मोहम्मद की बुरी नजर गिरी और उसने लड़की को सबसे अधिक खूबसूरत बताते हुए उसकी तारीफ की। मोहम्मद की बातों में आकर वह जहां भी चलने के लिए कहता था, वह जाने के लिए तैयार थी।
इसी क्रम में कुछ दिनों पहले मोहम्मद लड़की के घर के पास गया और एक बार देखने के बाहने उसे घर से बाहर आने को कहा। लड़की के बाहर निकलते ही मोहम्मद उसे अपनी बाइक पर बिठाकर अपने साथ गया। वह वहां से सीधे मदुरै के एक लॉज पर ले गया और वहां अपनी बातों में उलझाकर उसका रेप किया। उस रात उसने लड़की का कई बार रेप किया।
उधर, बेटी के पूरी रात घर नहीं लौटने से चिंतित उसके माता-पिता ने अगले दिन सुबह पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद लड़की के फोन नंबर को ट्रेस किया तो उसके मदुरै में होने का पता चला।
इस बीच, पुलिस के पीछा करने की आशंका से मोहम्मद लड़की को लेकर पोल्लाच्ची चला गया और उस रात को भी उसने एक लॉज में लड़की का कई बार रेप किया। इस बीच, मदुरै पहुंची पुलिस मोहम्मद का मास्टर प्लान जानकर दंग रह गई। लड़की के फोन नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस जब तक पोल्लाची पहुंच पाती, आरोपी वहां से लड़की के साथ दिंडुगल पहुंच चुका था। मोहम्मद की लुका-छिपा का खेल खत्म करने के इरादे से पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद ली और एक लॉज में लड़की के साथ रुके मोहम्मद को रंगेहाथ पकड़ लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें