हिमालय प्रहरी

बाजपुर की मेंन रोड पर कपड़े की दुकान से हो गया 14000 का सुट पार , घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दुकानदार ने बुर्के के साथ दुकान के अंदर एंट्री करने पर लगाई पाबंदी

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,बाजपुर। बाजपुर की मेन रोड स्थित एक कपड़े की दुकान से करीब 14 हजार रुपये कीमत का सूट चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब बुर्का पहनकर आई कुछ महिलाएं खरीदारी के बहाने दुकान में दाखिल हुई थीं।
दुकानदार ने बताया कि महिलाओं की गतिविधियां सामान्य नहीं लग रही थीं। बाद में जब दुकान में रखे सामान का मिलान किया गया तो एक महंगा सूट गायब पाया गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें बुर्का पहने कई महिलाएं सूट देखते और संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दे रही हैं।
घटना के बाद दुकानदार ने दुकान में बुर्का पहनकर प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। दुकानदार का कहना है कि यह निर्णय किसी धर्म, समुदाय या पहनावे के विरोध में नहीं, बल्कि सुरक्षा और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से बाजार की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं और प्रशासन को मेन रोड व बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए।

Exit mobile version