फरवरी का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है और उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है. भयकंर गर्मी के दस्तक देने से पहले बहुत से लोग सस्ते दामों में एसी खरीदने का सोच रहे हैं.
ऐसे लोगों के लिए टाटा ग्रुप ने बड़ा ऑफर लाया है. टाटा ग्रुप के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने अपनी Summer Sale 2026 सेल की शुरुआत कर दिया है. अगर आप अपने घर को स्मार्ट बनाने या भयंकर गर्मी से बचने के लिए नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट मौका हो सकता है. इस सेल में लेटेस्ट इन्वर्टर AC पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, इसके साथ ही हजारों रुपये का एक्सचेंज बोनस भी अलग से मिल रहा है. आइए जानते हैं इस क्रोमा सेल की पूरी डिटेल्स.
Croma की यह Summer Sale 2026 सेल लिमटेड टाइम सेल है जो 28 फरवरी 2026 तक देश भर के सभी क्रोमा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव रहेगी. इस सेल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें प्रीमियम टीवी पर 71% तक की छूट और AC पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर आप बचत के साथ प्रीमियम टीवी और एसी खरीद सकते हैं.
AC पर मिल रहे हैं ये ‘कूल’ ऑफर्स
क्रोमा सेल में टॉप ब्रांड्स जैसे Samsung, LG और Voltas के AC बंपर ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं-
Samsung 2026 Inverter AC 1.0T
₹67,990 की कीमत में मिलने वाला यह एसी 50.01% ऑफ के बाद इस सेल में ₹33,990 में मिल रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ ही इस पर एक्सचेंज बोनस भी अलग मिल रहा है. अगर आप इसका एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाते हैं तो आप ₹5,500 का छूट अलग से पा सकते हैं जिसके बाद इसकी कीमत ₹28,990 ही रह जाती है.
LLOYD 5 in 1 Convertible 1.2 Ton 3 Star Inverter Split AC
₹50,490 में मिलने वाला यह एसी आप इस क्रोमा सेल में ₹30,190.00 में खरीद सकते हैं. इस एसी के साथ भी आपको एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाते हैं तो इसके तहत आपको ₹5,500 की छूट अलग से मिलती है जिसके बाद इसकी कीमत ₹26,000 से भी कम हो जाती है.
Voltas Inverter Split AC 1T
यह एसी नार्मल दिनों में ₹59,790 में मिलती है लेकिन क्रोमा की इस सेल में आप इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ ₹30,990 में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही आपको एक्सचेंज ऑफर मिलता है वो भी पूरे ₹5,500 का, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है.
Carrier Ester CXI 4 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
क्रोमा की इस समर सेल में एसी की कीमतों में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. Carrier का 3 स्टार वाला एसी जिसकी कीमत नार्मल दिनों में ₹65,790 होती है इस सेल में छूट के बाद ₹26,990 में आप खरीद सकते हैं. सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं इसके साथ ही आपको EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं. आप ₹1,271 की हर महीने की ईएमआई के साथ इसे अपने घर ले जा सकते हैं.
VOLTAS Zenith 2 in 1 Convertible 1.6 Ton 5 Star Inverter Split AC
वहीं अगर आप इसबार भयंकर गर्मी को भगाने लिए ब्रांडेड एसी की तलाश में हैं तो आपके लिए वोल्टास भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. सामान्य दिनों में ₹79,990 की कीमत में मिलने वाला वोल्टास का यह एसी अभी क्रोमा सेल में आपको 53.88% ऑफ के साथ मात्र ₹36,894 में मिल रहा है. इस एसी को भी आप ₹1,737 EMI ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं.
Haier Victory 5 in 1 Convertible 1 Ton 3 Star Triple Inverter Split AC
Haier की एसी भी क्रोमा सेल में आधे से भी कम कीमत में ऑफर के बाद मिल रही है. अगर आप Haier की एसी खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट मौका है. नार्मल दिनों में ₹57,490 में मिलने वाली एसी आधे से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ मात्र ₹27,990 में खरीद सकते हैं. इसके साथ भी आपको ईएमआई ऑप्शन मिल जाते हैं.
बैंक ऑफर्स और EMI की सुविधा
इस सेल में खरीदारी करने के लिए अगर आप HDFC Tata Neu क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर 10% की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके साथ ही इस सेल में आसान EMI ऑप्शंस और शानदार बैंक कैशबैक भी दिए जा रहे हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
