हिमालय प्रहरी

शादी के 7 साल बाद तक बच्चे होने की दुआ कर रहे थे पति पत्नी, महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- जच्चा और बच्चा स्वस्थ

खबर शेयर करें -

रांची : है भगवान शादी को 7 साल हो गए हैं, एक संतान तो दे दीजिए…झारखंड की रहने वाले एक पति-पत्नी कुछ समय पहले तक यह दुआ करते थे। लेकिन अब ईश्वर ने ऐसा चमत्कार किया है कि उसी महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है।

बता दें कि रांची के रिम्स अस्पताल के ट्विटर हैंडल पर इस खबर को शेयर किया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं, बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रह रही है।

पांचों बच्चों का वजह 1 किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच

फिलहाल पांचों नवजात इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बच्चों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टर शशि बाला सिंह की टीम ने महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों का वजह लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है। जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी देखरेख में लगाया है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं, इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है, इसलिए उन्हें लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है।

इस वजह से महिला को नहीं हो रहा था एक भी बच्चा

बता दें कि पांचों बच्चों की तस्वीर रिम्स अस्पताल के ट्विटर हैंडल पर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है। जिसकी शादी को करीब 7 साल हो गए थे। लेकिन उसे एक भी संतान नहीं थी। इसके लिए उसने इलाज से लेकर भगवान से मन्नत तक मांगी। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि महिला कंसीव नहीं कर पा रही थी।

Exit mobile version