हिमालय प्रहरी

एक अनजान कॉल के बाद परिवार कमरे की तरफ दौड़ा … मच गया कोहराम: खौफनाक दृश्य देख दहल गई मॉं

खबर शेयर करें -

बिहार के लखीसराय में एक अजीब वाकया हुआ। नवरात्रि पर्व का समय चल रहा है। परिवार घर में ही मौजूद था। उसी वक्त मॉं के नम्बर पर एक कॉल आई। उन्होंने परिवार के लोगों को बताया और सब लोग एक कमरे की तरफ दौड़े। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ कर कमरे में दाखिल हुएं। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर मॉं का दिल दहल गया। उनके बेटे की लाश कमरे में फंदे से लटक रही थी। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनजान कॉलर का पता लगाने में जुटी पुलिस

लाख टके का सवाल यह उठता है कि परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। उन्हें युवक के सुसाइड के बारे में पता नहीं चला तो एक अनजान शख्स को इस बारे में जानकारी कैसे हुई। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई। वह उस अनजान कॉलर की तलाश कर रही है। मृत युवक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना लखीसराय शहर के नया बाजार कवैया रोड वार्ड संख्या 32 स्थित शिवम मैरिज हॉल के निकट घटी। यहीं के रहने वाले विश्वनाथ प्रसाद साव उर्फ विसू साव के बेटे प्रेम मोहन उर्फ बंटूल (27 वर्षीय) ने शनिवार की रात सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग जब उसके कमरे में पहुंचे तो बंटूल साव का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को देर रात मृत घोषित कर दिया। कवैया थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वह सदर अस्पताल पहुंची और घर पर पहुंचकर भी छानबानी की।

लड़की से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक प्रेम मोहन अविवाहित था। उसके किसी लड़की से प्रेम प्रसंग की भी इलाके में चर्चा है। पर परिजन इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने यह स्वीकारा है कि घटना की जानकारी किसी अनजान कॉलर ने उनकी मॉं को दी थी। जिसे सुनते ही सबके पैरों तले की जमीन खिसक गई थी।

Exit mobile version