हिमालय प्रहरी

पति की पांचवी शादी से नाराज उसकी चौथी पत्नी ने सौतन को मार मार कर किया अधमरा

खबर शेयर करें -

पति और पत्नी के बीच कलह का अंजाम कई बार ऐसे मोड़ पर आकर खत्म होता है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। ताजा मामला गया का है जहां पति की पांचवी शादी से नाराज उसकी चौथी पत्नी ने सौतन को मार मार कर अधमरा कर दिया।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि टेकारी निवासी दिनेश ने बहला-फुसला कर उससे शादी की, जो उसका चौथा विवाह था। कुछ दिनों के बाद उसका पति एक बार फिर झारखण्ड के धनबाद जिले की एक लड़की गीता कुमारी से शादी रचा लिया, जिससे आहत होकर रिंकू ने कुर्था निवासी मनोज कुमार व टेकारी निवासी मुन्नी देवी के संग मिलकर गीता कुमारी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। सौतन को मरणसन्न स्थिति में वहीं छोड़ कर वह दमन से फरार हो गई थी।
यह भी पढ़ें 👉 जानिए किन वजहों से कुछ विशेष लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं
इस मामले में SHO उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात छापेमारी हुई थी। गिरफ्तार महिला को ट्रांजिट रिमांड पर दमन पुलिस के साथ भेज दिया गया है। हिरासत में ली गई महिला की पहचान रिंकू देवी के रूप में की गई। बिहार के बुनियादगंज थाना और नानी दमन थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार किया ।

Exit mobile version