हिमालय प्रहरी

असद अहमद एनकाउंटर : ‘मेरे भैया जैसा कोई नहीं’, कंगना रनौत ने बांधे CM योगी की तारीफ के पुल

खबर शेयर करें -

बीते गुरुवार उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड के दोषी और अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया.

इस एनकाउंटर से उमेश के घरवालों का कहना है कि अब जाकर उन्हें इंसाफ मिला है. इधर, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने भी इस एनकाउंटर पर अपनी खुशी जाहिर की है. इस बाबत कंगना ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भैया बताते हुए उनकी तारीफ की है. कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में यूपी सीएम के लिए लिखा है. मेरे भैया जैसा कोई नहीं.

कंगना रनौत ने इस एनकाउंटर के बाद अपनी इंस्टास्टोरी पर कुछ पोस्ट कर सीएम योगी की तारीफ के पुल बांधे हैं. कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘ मेरे भैया योगी आदित्यनाथ जैसा कोई नहीं, इस पोस्ट के साथ कंगना ने आगे लिखा है, इफ यू आर बैड देन आई एम योअर डैड’. बता दें, कंगना ने यह डायलॉग रॉकिंग स्टार यश की सुपरहिट फिल्म केजीएफ से लिया है.

कंगना का वर्कफ्रंट

बता दें, कंगना इन दिनों अपनी दो फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ से चर्चा में हैं. इसके अलावा कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर से भी सोशल मीडिया पर लड़ रही हैं. जब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में राजनीति की बात कही तो कंगना ने प्रियंका के इस खुलासे के बाद सीधा करण जौहर पर निशाना साधा था. ट

इसके बाद करण जौहर ने भी पहली बार कंगना रनौत के कमेंट्स पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी भाषा में जवाब दे दिया था. इसके बाद कंगना भी चुप नहीं बैठी और बोली कि अभी तो तुम्हारी हिंदी सुधारी है आगे-आगे देखो होता है क्या?

Exit mobile version