हिमालय प्रहरी

पूल गेम्स हारने पर हंसे लोग तो कतार में खड़ा करके मारी गोली, सात लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

लगातार दो पूल गेम्स हारने के बाद लोगों के उपहास उड़ाने से नाराज दो शख्स ने लोगों को कतार में खड़ा करके 12 साल की बच्ची समेत कुल 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना ब्राजील के माटो ग्रोसो राज्य के सिनोप सिटी है।

इस घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से दो शख्स ने लोगों को कतार में खड़ा करके गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक सिनोप सिटी में दोनों शख्स पूल गेम्स में हार गए। एक के बाद एक लगातार दो गेम्स में हारने के बाद वहां मौजूद लोग उनपर हंसने लगे और उनका उपहास उड़ाने लगे। इससे दोनों शख्स बौखला गए और उन्होंने लोगों को कतार में खड़ा करके गोली मार दी।

वीडियो फुटेज से स्पष्ट है कि एक शख्स लोगों को कतार में खड़ा करवा रहा है जबकि दूसरा शख्स पिकअप वैन से हथियार निकाल कर लाता है। जहां कुछ देर लोग हंसते-खिलखिलाते हुए पूल गेम्स का आनंद ले रहे थे वहां गोलियों की बौछार सबकुछ शांत कर देती है। वहां सात लोगों की लाशें बिछ जाती हैं।

Exit mobile version