हिमालय प्रहरी

स्टेज पर दूल्हा करता रहा इंतजार और जब दुल्हन का हुआ दीदार तो हो गया फरार, हैरान कर देगा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी करने से पहले स्टेज पर दुल्हन को आता देख एक दूल्हा शौच करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। काफी देर तक दूल्हा वापस नहीं लौटा तो लोग परेशान हो गए।

उसके बाद दूल्हे को फोन किया गया तो पता चला कि वह शादी करने के लिए तैयार नहीं है। गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने अगुआ और दूल्हे के पिता समेत बारातियों को बंधक बना लिया। उसके बाद बाद में किसी तरह दूल्हा आया लेकिन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई और पुलिस के आने के बाद भी दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ हालांकि काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही और बाद में दोनों पक्षों ने सूरज समझौता कर लिया। हालांकि दूल्हे ने शादी करने से इंकार क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

दरअसल, जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत एक गांव में मछली शहर के एक गांव से शनिवार की रात्रि में बारात आई थी। बताया जा रहा है कि द्वारचार का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ उसके बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के आने का इंतजार करने लगा।

बताया जा रहा है कि दूल्हा काफी देर तक इंतजार करता रहा उसके बाद जैसे ही दुल्हन अपनी सहेलियों और महिलाओं के साथ स्टेज पर आई दुल्हन को देखकर दूल्हा शौच करने का बहाना बनाकर स्टेज से उतर गया। उसके बाद वह सोच करने के लिए चला गया और देर तक वापस नहीं लौटा।

काफी देर तक दुल्हन तथा रिश्तेदार और घराती व बाराती दूल्हे के आने का इंतजार करते रहे। इंतजार करने के बाद दूल्हा नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको फोन करना शुरू किया। फोन करने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही लड़की पक्ष को मिली वहां हड़कंप मच गया।

उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा अगुआ और दूल्हे के पिता समेत बारातियों को बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने के बाद बाद में दूल्हा वहां पहुंचा उसके बाद भी वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में लड़की पक्ष के लोगों द्वारा ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गांव के संभ्रांत लोगों के द्वारा इस मामले में बातचीत की गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के चले पंचायत के बाद भी दूल्हा शादी ना करने की जिद पर अड़ा रहा। ऐसे में अंत में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।

Exit mobile version