
लालकुआं: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर सितारगंज गांव के समीप कटना नाला में मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना है। घास काटने गई महिलाओं द्वारा मामले की सूचना ग्रामप्रधान को दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा शक्ति फार्म पुलिस को लिखित रूप से सूचना दी है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करे- https://youtu.be/cFmEzWdKrNw
गुरुवार की शाम को तिलियापुर आनंद नगर शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर की महिलाएं गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती घास काटने के लिए कटना डोली रेंज के जंगल में गई थी। इस दौरान उन्होंने कटना नाले के पास एक व्यक्ति को मछली मारते हुए देखा। अभी वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि नाले से बचाव बचाव की आवाज आने लगी
दूसरी वीडियो देखने के लिए लिंक में क्लिक करे- https://youtu.be/IHPSxmaWwZs
वह भाग कर वापस आए तो देखा पानी में छटपटाहट हो रही थी। जो कुछ देर बाद शांत हो गई। महिलाओं ने चोर बाजार कर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति व मगरमच्छ की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिलाओ के अनुसार मगरमच्छ का निवाला बना अज्ञात व्यक्ति बंगाली समुदाय का प्रतीत हो रहा था। जिसके बाद तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी की दी है। मन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निकलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े- 45000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती जल्द, जाने कब तक जारी हो सकती है नोटिफिकेशन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें