
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद ही सनसनी मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी भाभी संग मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, प्रेमिका की भाभी पर आरोपी युवक का दिल आ गया था, जिसके बाद दोनों ने युवती को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला एगडेंगवा गांव का है, जहां युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला.
यह भी पढ़े 👉 जुए को लेकर आपस में हुआ था विवाद, दोस्तों ने की युवक की हत्या
पुलिस को बयान देते हुए आरोपी अब्दुल ने बताया कि मृतक युवती से उसका प्रेम संबंध था और उसकी भाभी ही दोनों को मिलने में मदद करती थी. इसी दौरान युवती की भाभी के साथ उसके रिश्ता गहरा होता चला गया. आखिर में दोनों ने मिलकर युवती के मुंह में कपड़ा डालकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. एसपी विजय ढुल ने इस घटना के बार में बताते हुए कहा कि मृतक युवती की भाभी इसमें मुख्य साजिशकर्ता है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें