हिमालय प्रहरी

CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, डिजिटल माध्यमों से ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

खबर शेयर करें -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. इस वर्ष 18.5 लाख से अधिक छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच किया गया था। खास बात यह रही कि इस बार सीबीएसई ने पहली बार 12वीं की कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से संपन्न की है। हालांकि डिजिटल मूल्यांकन के बावजूद रिजल्ट जारी होने में समय लगा, लेकिन अब छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है।

वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है रिजल्ट

छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यदि भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट क्रैश होती है या धीमी चलती है, तो बोर्ड ने छात्रों को डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग करने का विकल्प भी दिया है। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

डिजिटल मार्कशीट के लिए सुरक्षा पिन अनिवार्य

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि वे अपने छात्रों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ उपलब्ध कराएं। इस पिन की सहायता से छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।


रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियां दर्ज कर सबमिट करें।

  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Exit mobile version