हिमालय प्रहरी

कुत्ता घूमाने को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने 8 लोगों को मारी गोली

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद एक बैंक के सुरक्षा गार्ड ने अपने कुछ पड़ोसियों पर गोली चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

आरोपी की पहचान राजपाल राजावत के रूप में हुई है, जो शहर के कृष्णा बाग कॉलोनी में रहता है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (खजराना पुलिस स्टेशन) अमरिंदर सिंह ने बताया है कि घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुई। राजावत अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इससे उनके बीच तीखी बहस हो गई।

सिंह ने कहा कि, ‘बहस बढ़ने पर राजावत अपने घर की छत पर गया और पहले हवा में और फिर नीचे खड़े लोगों पर गोली चला दी।’ इस गोलीबारी में राहुल और विमल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और ज्योति, ललित, कमल, मोहित और सीमा गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए और राहुल और विमल के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में बाहर आ गए। DCP ने कहा कि कुल छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि, ‘आठ लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से राहुल और विमल नाम के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से छह घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रिश्ते में जीजा-साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और उसने आठ साल पहले राहुल की बहन आरती से शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। राहुल लसूड़िया इलाके में एक निजी कंपनी में काम करता है।

Exit mobile version