हिमालय प्रहरी

दरिंदा पति : पत्नी के चरित्र पर था संदेह, बोरा सिलने वाले सूजे से गोद-गोदकर ले ली पत्नी की जान

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरथा बाजार में महिला की हत्या खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं महिला का पति ही निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रोंगटे खड़े करना वाला खुलासा किया है। चरित्र पर शंका के चलते दरिंदे ने पत्नी के प्राइवेट और नाजुक अंगों में बोरा सिलाई करने वाले सूजे से कई बार गोदने के निशान मिले हैं। इसके बावजूद भी उसका मन नहीं भरा तो गला दबाकर मार डाला।

ग्राम खेरथा बाजार निवासी 40 वर्षीय फगनू राम प्रजापति अपनी पत्नी तीजन बाई और बच्चों के निवास करता है ,जो मजदूर कर परिवार चलाते है, लेकिन उसे शराब पीने की बुरी लत है। फगनू जब मजदूर का घर लौटते था तो पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होते रहते था। 16 जनवरी को भी फगनू मजदूरी कर लौटा तो इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गला दबाकर हत्या कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना पर एसपी जितेंद्र यादव ने विशेष टीम गठित की और घटना की ओर रवाना किया।

वीभत्स तरीके से की गई हत्या

घटना स्थल पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सबूत इकट्ठा किए और लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया । मृत महिला तीजन बाई की पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने वाले सूजे से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ में जुर्म कबूला

इस कार्रवाई में पुलिस ने सबसे पहले पति को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version