हिमालय प्रहरी

पहले बॉयफ्रेंड के लिए छात्राएं भिड़ीं, अब प्रोफेसर ही पिट गए कॉलेज में; छात्रा के चांटे से शुरुआत

खबर शेयर करें -

सीवान में छात्रा गंदा कमेन्ट करने के आरोप में छात्रों ने एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी। अब वीडियो वायरल हो रहा है। मामला इसलामिया कॉलेज की है। घटना के सम्बंध में छात्रों का कहना है कि 30 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे इसलामिया कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर शैलेश सिंह क्लास रूम में पढ़ा रहे थे।

तभी किसी खूबसूरत छात्रा पर कमेंट करने लगे, जिसके बाद छात्रा भड़क गई और प्रोफेसर साहब को दनादन क़ई थप्पड़ जड़ दी। लड़की के द्वारा पीटते ही हंगामा होने लगा। शोर गुल की आवाज सुनकर अन्य छात्र भी दौड़कर उधर आये और प्रोफेसर की जमकर पिटाई करने लगे। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में छात्र प्रोफेसर को पकड़ कर सचिव के कार्यालय में ले गए और जमकर हंगामा किया। छात्रों के द्वारा पिटाई करने से प्रोफेसर शैलेश सिंह घायल हो गए।

Exit mobile version