मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी। बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। आपके लिए आज लक्ष्य तक पहुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है।
क्या करें – किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) आज आर्थिक लाभ का योग बन सकता है। जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा। अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव करेंगे हालांकि आज सफलता पाने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें – रोगियों की सेवा करें, या मेडिसिन डोनेट करें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं के हल निकलने का मार्ग मिलेगा। परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा।
क्या करें – बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) आशा का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा।
क्या करें – डायरी में अपनी योजनाओं को लिख कर रखें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा नहीं रखनी चाहिए। यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। हालांकि कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से से संबंध खराब हो सकते हैं।
क्या करें – सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) आज स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनावमुक्त हो सकेंगे।
क्या करें – विशेष तौर पर बुधवार को गो सेवा करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका बढ़ सकती है।
क्या करें – चमेली के फूलों का इत्र प्रयोग करें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा। संबंधियों के कारण परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका बन रही है। आपके बहुत चाहने पर भी स्थिति आपके नियंत्रण में सायद ही रह पायेगी।
क्या करें – लाल धागा कलाई में बांधें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) भावनात्मक संबंधों मंे चल रहा गतिरोध बढ़ सकता है। व्यापारी में कोई नया प्रयोग खर्च बढ़ा देगा। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतों में कटौती करने से सुविधा होगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है।
क्या करें – घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का ही है। सोचे गए कार्याें के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी।
क्या करें – शनि के बीज मंत्रो का जाप करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा। अपने साथ लाईट ग्रीन रूमाल रखें। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
क्या करें – तिल का दान करें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा।
क्या करें – लकड़ी या मैटल से बना हाथी अपने घर में रखें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें