हिमालय प्रहरी

वाइन शॉप में घुसी बंदरिया: बोतल से गटक गई शराब, टुन होकर दुकान में ही सोई, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -
रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एक शराब की दुकान (वाइन शॉप) से हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शुक्रवार को दुकान में अचानक एक बंदरिया घुस आई। पहले तो उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जब दुकानदार ने उसे भगाने का प्रयास किया, तो बंदरिया ने उसे काट लिया, जिससे भयभीत होकर दुकानदार बाहर भाग निकला। इसके बाद बंदरिया ने काउंटर पर रखी शराब की बोतल उठाई और घटक-घटक कर पूरी पी गई। शराब के नशे में धुत (टुन) होने के बाद वह आराम से दुकान के अंदर ही सो गई।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
वाइन शॉप के भीतर शराब पीकर बंदरिया के सोने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इस अनोखी घटना को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर नशे में सो रही बंदरिया को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल शराब की दुकान में बंदरिया के इस ‘कारनामे’ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Exit mobile version