क्या आप भी घर में स्मार्ट टीवी लेकर आना चाहते हैं लेकिन पैसे कम होने के कारण खरीद नहीं पा रहे तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर कुछ स्मार्ट टीवी बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आप स्मार्ट टीवी को आधे से भी कम दाम में खरीद सकेंगे। आइए आपको बेस्ट ऑप्शन बताते हैं।
TCL P715 Ultra HD (4K) LED Smart Android TV
फ्लिपकार्ट पर टीसीएल अल्ट्रा एचडी एलईडी स्मार्ट टीवी 59,990 रुपये के जगह सिर्फ 31,990 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर फोन की कीमत और कम की जा सकती है। इस पर 2 हजार रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज कर आप 1,420 रुपये की और छूट पा सकते हैं। वहीं, इस पर 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूर्ण ऑफर मिलने पर स्मार्ट टीवी की कीमत सिर्फ 11,670 रुपये पड़ सकती है।
OnePlus Y1 Full HD LED Smart Android TV
फ्लिपकार्ट पर 43-इंच के डिस्प्ले वाला वनप्लस का स्मार्ट टीवी 29,999 रुपये के जगह सिर्फ 25,999 रुपये का पड़ेगा। इस पर मिल रहे एक्सेंज और बैंक ऑफर से फोन की कीमत कम हो सकती है। इस पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर 1,300 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि, 11 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में फोन की कीमत आपको केवल 7,799 रुपये पड़ सकती है।
Blaupunk Cybersound HD Ready LED Smart Android TV
फ्लिपकार्ट से सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना हो तो आप Blaupunk Cybersound HD Smart TV का चयन कर सकते हैं। ये टीवी फ्लिपकार्ट पर 19,499 रुपये के जगह 13,499 रुपये में सेल किया जा रहा है। बैंक ऑफर को अप्लाई करने के बाद इसकी कीमत 675 रुपये बचाए जा सकते हैं। जबकि, 11 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर आपको सस्ते में टीवी घर लाने का मौका देता है। इसके लिए आपको सही कंडीशन के टीवी को चेंज करना होगा, जिसके बाद पूर्ण लाभ मिलने पर ये स्मार्ट टीवी आपको 13,499 रुपये के बजाए केवल 1,824 रुपये में मिल सकता है।
Chroma HD Ready LED Smart Android TV
फ्लिपकार्ट पर क्रोमा का 32 इंच का स्मार्ट टीवी 35 हजार रुपये के बजाए सिर्फ 11,990 रुपये में मिल रहा है। इसे आप बैंक ऑफर के तहत कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से आपको 600 रुपये तक की छूट मिल सकती हैं। ऐसे में टीवी की कीमत आपके लिए सिर्फ 11,390 रुपये पड़ सकती है।
Mi 4X Ultra HD (4K) LED Smart Android TV
एमआई का 4एक्स अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी 50 इंच में आता है, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्ट टीवी 35,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से टीवी पर 1,800 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदेंगे तो इस टीवी की खरीद पर 16,900 रुपये बच सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें