हिमालय प्रहरी

चार बच्‍चों की मां ने 17 साल के लड़के पर डाला शादी का दबाव, लड़के ने कर ली आत्महत्या

खबर शेयर करें -

शाहजहांपुर : चार बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र के किशोर से प्यार हो गया। महिला ने लोकलाज उस पर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

सदर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कालोनी निवासी मोहम्मद उस्मान वारसी के 17 वर्षीय बेटे शाहेब वारसी सिलाई कारीगर थे। शाहेब का एक साल पहले पड़ोस की 30 वर्षीय महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला की ससुराल निगोही कस्बे में है। उसके चार बच्चे हैं। दोनों के बीच जब नजदीकियां बढ़ गई। शाहेब के स्वजन ने आपत्ति की तो महिला ने निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

उस्मान वारसी ने बताया कि महिला ने धमकी दी थी कि यदि निकाह नहीं किया गया तो वह शाहेब को फर्जी मामले में फंसा देगी। 22 फरवरी को स्वजन को बिना बताए शाहेब खेत पर चले गए थे जहां जहरीला पदार्थ खा लिया।

स्वजन को जब इसकी जानकारी हुई तो वह अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उस्मान ने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version