हिमालय प्रहरी

प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, फिर खुद फांसी पर लटक कर की आत्महत्या, होटल से मिली दोनों की लाशें

खबर शेयर करें -

 

  • प्रेमी प्रेमिका की लाश लखनऊ के होटल से बरामद की है।

लखनऊ : यूपी की राजधानी  लखनऊ में  एक कपल की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  दोनों की लाश एक होटल के रूम नंबर 310 में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि  घटनास्थल से मिले सबूतो को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर केस की छानबीन में जुट गई है।

कैसे हुई घटना की जानकारी
रिपोर्ट्स की मानें तो  दोनों का लंबे समय से प्रेम चल रहा था। अक्सर दोनों बाहर किसी होटल में मिलते थे। बुधवार को कृष्णागर के होटल मोमेंटो में राहुल और नैंसी आकर रुके थे। रात के सोने के बाद जब गुरुवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दोनों की लाश मिली। युवती का शव बेड पर तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

वहीं  पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल सरोजिनी नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों अलग जाति के थे और घर वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे। इसलिए दोनों ने आत्महत्या की।   पुलिस ने बताया कि  मृतक नैन्सी के परिजनों ने सरोजनीनगर थाने में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। राहुल पर नैन्सी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। गुरुवार को होटल स्टाफ से पुलिस को सूचना मिली कि दो प्रेमी युगल की होटल के कमरे में मौत हो गई है।

Exit mobile version