हिमालय प्रहरी

70 वर्षीय दादी को पोते ने दी दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला है मामला

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक पोते ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पालघर में 70 वर्षीय महिला का उसके पोते ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर क़त्ल कर दिया।

कहा जा रहा है कि उस दौरान आरोपी शराब के नशे में था।

उन्होंने बताया कि महिला का सोमवार रात जव्हार तालुका के उमरवाड़ी गांव में क़त्ल कर दिया गया, तत्पश्चात, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, “जब 23 वर्षीय युवक धर्मवीर वाजे, घर पर रात का खाना खा रहा था, उसने अपनी दादी, आनंदी तोखरे को शिकायत करते और बड़बड़ाते हुए सुना। इससे वह नाराज हो गया तथा गुस्से में आकर उसने उसे लकड़ी के डंडे से मारा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जव्हार पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि घटना के वक़्त आरोपी शराब के नशे में था।

जव्हार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संजय ब्रम्हाने ने कहा कि IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज किया गया है तथा पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।

Exit mobile version