
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल हज रद्द करने के सऊदी अरब के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि भारत सरकार इस कदम का समर्थन करती है.
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा ”प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि हम सऊदी अरब के फैसले के साथ हैं. हमने हज की सारी तैयारियां कर ली थी. सऊदी अरब ने कोरोना महामारी को देखते हुए हज के लिए सऊदी अरब से बाहर के लोगों को इजाज़त नहीं दी है. देश और दुनिया के लिए यह अच्छा फैसला है.
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए नकवी ने कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने पहले ही कहा था कि हम सऊदी अरब के फैसले के साथ हैं. हमने हज 2021 के लिए सारे इंतजाम कर लिए थे, हम सिर्फ सऊदी अरब के फैसले का इंतजार कर रहे थे और हम हैं.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब ने लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के हित में यह फैसला लिया है.
यह भी पढ़े 👉 बिन्दुखत्ता में गौला व रामनगर में कोसी नदी में फंसे चार युवक, बमुश्किल बाहर निकाले, देंखे रेक्स्यु अभियान का रोमांचक वीडियो
नकवी ने खुशी व्यक्त की कि सऊदी अरब ने महिलाओं को ‘मरहम’ (पुरुष साथी) के बिना हज पर जाने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा “भारत यह फैसला तीन साल पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में ले चुका है. तब कई सवाल उठाए गए थे. इससे छुटकारा पाने के बाद उस साल करीब 5,000 महिलाएं हज पर गई थीं.” इससे पहले आज भारतीय हज समिति ने घोषणा की कि हज-2021 के लिए सभी आवेदन रद्द कर दिए गए हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें