औरैया के कस्बा बिधूना के एक मोहल्ले में शादीशुदा लड़का अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया, जिसके बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया.
प्रेमी और प्रेमिका एक दिन पूर्व अपने घरों में किसी शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकले थे. मौके पर पांच माह के बच्चे के साथ पहुंची पत्नी ने जमकर हंगामा किया. मामला कोतवाली तक पहुंच गया. पुलिस पूरे मसले को लेकर के गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव भिखरा निवासी ऋषि पुत्र रमेश की शादी दो वर्ष पूर्व 8 मई 2021 को मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव गड़रियन पुर्वा निवासी वर्षा से हुई थी.
ऋषि और वर्षा के बीच 5 माह की एक पुत्री भी है. इसके बाद भी ऋषि का बिधूना निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी ऋषि की पत्नी वर्षा और परिजनों एवं प्रेमिका के परिजनों को भी थी. बताया गया कि ऋषि दोस्त की शादी पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकला था. उधर, प्रेमिका भी अपनी फ्रेंड की शादी में जाने की बात कह कर घर से निकली. इसके बाद घर वापस नहीं गई. प्रेमिका के वापस घर न पहुंचने पर उसकी मां अपनी पुत्री को ढूंढते हुए ऋषि के घर भिखरा तक पहुंच गयी. वहां पर उन्होंने ऋषि के परिजनों से कहा कि मेरी लड़की उनके घर पर है.
ऋषि की माता विमला और पिता रमेश ने बताया कि उनकी लड़का ऋषि शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था और तभी से वापस घर नहीं आया. वह गायब है लेकिन प्रेमिका की मां इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुई. इसके बाद वह घर के अंदर घुस गई और कमरे के अंदर जाकर छानबीन की. जब उन्हें ऋषि व उसकी घर पर नहीं मिले तो प्रेमिका की मां ने ऋषि को फोन लगाया और पूछा कि कहां पर हो.
इसके बाद ऋषि ने फोन पर ही प्रेमिका की मां से कस्बा के दुर्गा मंदिर के पीछे मिलने की बात कही, जिसके बाद ऋषि के माता, पिता, पत्नी वर्षा व उसके मामा एवं प्रेमिका काजल की मां दुर्गा मंदिर के पीछे पहुंचे. जहां पर ऋषि व प्रेमिका दोनों साथ में थे. जिन्हें देख ऋषि की पत्नी वर्षा ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. साथ ही प्रेमिका पर आरोप लगाया कि वह उसके पति को भगा के ले जा रही है. इस बीच दुर्गा मंदिर के पीछे दोनों के रिश्तेदार, मोहल्ला वासियों एवं राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसके बाद किसी ने कोतवाली में फोन कर दिया. पुलिस ऋषि उसकी पत्नी वर्षा, प्रेमिका को कोतवाली ले गयी. पीछे से उनके माता पिता और रिश्तेदार समेत सभी कोतवाली पहुंच गये. दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद हैं. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
ऋषि की पत्नी वर्षा ने बताया कि मेरा पति पहले कहता था कि हम लोग (ऋषि व प्रेमिका) कोर्ट मैरिज करेंगे. तुम दोनों लोग साथ बनी रहना. बताया कि वह इस बात पर तैयार नहीं हुई और पूरी बात अपने घर एवं सास व ससुर को बतायी, तो यह लोग से गायब हो गये थे.
ऋषि के पिता रमेश ने बताया कि उनका लड़का ऋषि बहू वर्षा को नहीं चाहता है. इधर उधर मुंह मारता है. जब इससे कुछ कहते तो उतनी देर सुन लेता है. फिर उसके बाद वही हाल हो जाता है. कहा कि हम तो अपनी बहू को ही पर रखेंगे. हम लोग बहुत गरीब है. ऋषि की मां विमला देवी ने बताया कि हम अपनी बहू वर्ष के साथ है और उसको ही घर पर रखेंगे. ये दूसरी लड़की कहां की है, और कौन है, इसकी जानकारी हमें नहीं है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें