हिमालय प्रहरी

Honda ने भारत में लॉन्च की Gold Wing सुपरबाइक, कीमत जान रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया  ने भारत में टू-व्हीलर्स में शानदार लग्जरी के नये चैप्टर की शुरुआत करते हुए 2022 Gold Wing Tour (2022 गोल्ड विंग टूर) लॉन्च कर दिया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घरेलू बाजार में अपनी सुपरबाइक ‘गोल्ड विंग टूर’ का नया संस्करण उतारा है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 39.2 लाख रुपये है।

इस बाइक में D-CBS और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम के साथ 4 ड्राइविंग मोड मिलते हैं।

यह बाइक DCT गियरबॉक्स के साथ आती है. इसमें डुअल LED फॉग लैंप के साथ फुल-एलईडी लाइटिंग है। इसके अलावा, इस बाइक में 7 इंच का फुल-कलर टीएफटी एलसीडी मिलता है।

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाता ने बयान में कहा, पिछले कुछ वर्षों के दौरान गोल्ड विंग ने होंडा के प्रौद्योगिकी की दृष्टि से प्रमुख मॉडल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के अनुभव के स्तर को ऊपर उठाते हुए हम भारतीय बाजार में एयरबैग के साथ 2022 गोल्ड विंग टूर को फिर से पेश कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार, इस सुपरबाइक में 1,833 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है।

Exit mobile version