किशनगंज: एक पत्नी अपने पति के साथ हनीमून मनाने दार्जिलिंग जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गई थी. उसके पति ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था और घटना के बारे में बताया था. अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है कि शख्स की पत्नी को गुरुग्राम की पुलिस ने बरामद कर लिया है. बिहार से टीम महिला को लाने के लिए बुधवार (2 अगस्त) को गुरुग्राम के लिए रवाना भी हो गई. महिला की तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वह गुरुग्राम की पुलिस के साथ दिख रही है. फिलहाल इस पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है.
राजकीय रेल पुलिस (GRP) की एक टीम बुधवार शाम 7 बजे दिल्ली रवाना हुई है। वहां से पुलिस टीम गुरुग्राम जाएगी और काजल कुमारी को लेकर शनिवार को किशनगंज पहुंचेगी। काजल किशनगंज से ही गायब हुई थी और यहीं राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, इसलिए इसी थाने से परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस औपचारिक तौर पर यह भी नहीं बता रही कि कागज को किस हालत में कहां से बरामद किया गया। किशनगंज जीआरपी को प्राथमिक जानकारी यह मिली है कि काजल ने अपने साथ दूसरी लड़कियों के भी होने की जानकारी दी है। वह बार-बार बयान बदल रही है, जिसके कारण किशनगंज जीआरपी का कहना है कि उसके आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
महिला के पति प्रिंस कुमार ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था. पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. बताया था कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 27 जुलाई की संध्या 6:30 बजे दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12524) से पत्नी के साथ दार्जिलिंग जा रहे थे. कोच बी-4 में सीट थी. 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी अपनी सीट से शौचालय के लिए गई थी. इसके बाद लापता हो गई थी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें