
पुलिस ने बताया कि उसके दामाद पंकज और उसके दो साथियों उज्ज्वल डबास और अजीत ने महिला पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जब वह ई-रिक्शा में थी. उसे पांच गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि डबास को बुधवार को लाडपुर गांव में गिरफ्तार किया गया, जबकि अजीत और पंकज फरार हैं. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाह ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर डबास को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि अजीत और पंकज को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें