उत्तर प्रदेश के भदोही से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला ने कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर थाना के बंशीपुर गांव में सीता देवी नामक महिला ने घर के बाहर आकर अपने पति राजित राम सरोज (30) की मौत हो जाने की बात कहते हुए शोर मचाया.
एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज के शव को फांसी से उतारा. पुलिस को जब शक हुआ कि सरोज की मौत गला घोंटने से हुई तो उसने उसकी पत्नी से पूछताछ की. सख्ती से पूछगछ करने पर सीता देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सरोज की गला दबाकर हत्या की है.
यह भी पढ़े 👉 कलयुगी मां ने पहले बेटे को जहर देकर मारा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिए; जानें क्या है मामला
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, महिला ने स्वीकार किया है कि उसका मर्चवार गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और जिसे लेकर सरोज अकसर उसे रोकता टोकता था. इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि सीता देवी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें