हिमालय प्रहरी

दिवाली बोनस नहीं दिया तो कर्मचारियों ने मालिक को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

दिवाली के मौके पर एक हैरान करने वाली वारदात प्रकाश में आई है जहां दिवाली बोनस देने से मना करने पर दो कर्मचारियों ने एक ढाबा मालिक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। ये घटना शनिवार को नागपुर में घटी।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम राजू ढेंग्रे है और बोनस देने से इनकार करने पर दो मजदूरों ने उसकी पीट-पीटकर, गला घोंटकर और चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद से मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपी छोटू और अन्य लोग फरार हैं। मृतक ढेंगरे ने एक ठेकेदार के माध्यम से आरोपियों को काम पर रखा था। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ढेंगरे और छोटू के बीच दिवाली के पैसे और बोनस को लेकर तू-तू, मैं मैं हुई थी। ढेंगरे आरोपी को पैसे देने को तैयार था।

पर उसने दोनों से कहा था कि वह बाद में पेमेंट करेगा और वे बिस्तर पर जाकर सो गए। इसके बाद आदि और छोटू ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। साथ ही धारदार हथियार से हमला किया।

Exit mobile version