हिमालय प्रहरी

दिल्ली में शराब मामले पर घिरे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

दिल्ली। दिल्ली में शराब घोटालों पर आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह से घिरती नजर आ रही है।आज शराब घोटाला मामले सवालों के जबाव नहीं दे पाने पर  सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री  मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलेकि  सीबीआई ने दिल्ली में शराब घोटाले के मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को आज पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्र बताते हैं कि शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए सुबह से 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार सीबीआई ने उन्हें देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि  सिसोदिया को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने उन्हें कई सबूत दिखाए, इसमें दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी शामिल थे। सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे सके।

Exit mobile version