बिहार के गोपालगंज में एक सनकी पति ने पड़ोसन महिला के प्यार में अपनी पत्नी की जान ले ली। जिसके इश्क में आरोपी पागल हो गया वह महिला 4 बच्चों की मां है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हैं।
मामला गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के धूपसागर फुलवरिया गांव का है।
मृत महिला की पहचान 33 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है। उसके पति नंदजी राम ने उसे जहर देकर मार दिया। मृतक महिला के भाई ने बताया कि 17 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। महिला का मायका नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में है। उसके भाई ने बताया कि आरोपी नंद जी राम का पड़ोस की महिला से अवैध संबंध था। रात को वह पड़ोसन के घर सोने चला जाता था एक दिन रीना देवी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद पत्नी की पिटाई करता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।
विशम्भरपुर थाने में परिजनों के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के भाई चंदन कुमार ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जांच चल रही है। परिजनों ने जो आरोप लगाया है उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है रीना देवी के ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मृतक भाई चंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले रीना का ऑपरेशन करा दिया गया था। यूट्रस में प्रॉब्लम होने के कारण उसे हटा दिया गया था। लेकिन, आरोपी नंद जी राम एक बेटी पैदा करने के लिए जिद करता था। उधर पड़ोस में रहने वाली महिला का पति विदेश में रहता है। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसके घर चला जाता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें