हिमालय प्रहरी

बारात में शराब पीकर आया दूल्हा मंडप में ही सो गया, दूल्हे का यह हाल देखकर दुलहन ने किया यह काम

खबर शेयर करें -

असम के नलबारी में एक दूल्हा अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंच गया. वह नशे में इतना धुत था कि उससे बैठा नहीं गया और वह मंडप में सो गया. दूल्हे का यह हाल देखकर दुलहन ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात खाली ही लौट गई. सामने आए वीडियो में देखा गया कि दूल्हा नशे में इस कदर बेहाल था कि वह शादी की रस्में भी नहीं निभा पा रहा था.

दूल्हे की पहचान नलबारी के प्रसेनजीत हलोई के रूप में हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत होने की वजह से वह शादी के मंडप में ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था. पंडित ने उसे जब मंत्र बोलने को कहा तो वह मंत्र भी नहीं बोल पा रहा था. आखिर में वह मंडप में ही लेटकर सो गया.

दुलहन ने शादी से किया इनकार
दुलहन के एक रिश्तेदार ने बताया, ‘शादी की रस्में चल रही थीं. हमारी ओर से पूरी कोशिश की गई कि शादी हो जाए लेकिन जब मामला बिगड़ा तो लड़की ने शादी में बैठने से इनकार कर दिया. दूल्हे के साथ आए 95 प्रतिशत लोग नशे में धुत थे. हमने गांव के मुखिया को इसके बारे में बताया और पुलिस को भी सूचना दे दी.’

शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह कार से भी नहीं उतर पा रहा था. दूल्हे के पिता तो और भी ज्यादा नशे में थे. शादी कैंसल करने के बाद दुलहन के परिवार ने नलबारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दुलहन के पक्ष ने शादी में हुए अपने खर्च का हर्जाना भी मांगा है.

Exit mobile version