हिमालय प्रहरी

सजने संवरने के शौक में पत्नी ने किया ऐसा काम कि भड़क गया पति, बोला- अब साथ नहीं रखूंगा

खबर शेयर करें -

सजने संवरने का शौक पति-पत्नी के ही रिश्ते पर भारी पड़ जाएगा और नौबत तलाक तक आ जाएगी। यह बात शायद ही एक महिला ने कभी सोची हो। दरअसल, ऐसा ही एक मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया है।

यहां एक महिला के शौक ने उसके ही परिवार का सुख चैन छीन लिया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया और अब तलाक की बात चल रही है। हालांकि, समझाने पर भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया। अब दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं और आगरा शहर के रहने वाले हैं, जिनकी डेढ़ साल पहले शादी हुई। पति जूते का कारीगर है, घर में आर्थिक तंगी के कारण पत्नी ने हाथ बंटाने के लिए ब्यूटी पार्लर का कोर्स शुरू किया। पार्लर में शौक-शौक में पत्नी ने मांग भरकर व बिंदी लगाकर फोटो खिंचवा ली।

पांच महीने की बच्ची के साथ मायके में रह रही पत्नी

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि जब पति ने यह फोटो देखी तो भड़क गया और पत्नी से नाराज हो गया कि हमारे यहां यह सब करना हराम है। तुमने ऐसा क्यों किया? अब अपने साथ नहीं रखूंगा। पिछले पांच महीने से पत्नी अपनी पांच महीने की बच्ची के साथ मायके में रह रही है और अपना ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है।

उन्होंने बताया कि मेकअप करने की इस बात पर पति इतना नाराज हो गया कि तलाक के लिए केस परिवार परामर्श केंद्र में डाल दिया है। सलाहकारों के समझाने के बाद भी पति, पत्नी के साथ रहने को तैयlर नहीं है। दोनों काे अगली तारीख दे दी गई।

Exit mobile version