हिमालय प्रहरी

ननद के प्यार में पागल हुई भाभी, दोनों के बीच मिटी दूरी तो रचाया समलैंगिक विवाह

खबर शेयर करें -

बिहार से अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है. यहां ननद के प्यार में पागल भाभी ने उसी से शादी रचा ली. यह अनोखा मामला तब प्रकाश में आया जब प्यार में पागल भाभी ननद को पाने के लिए थाना में फरियाद लगाने पहुंची. मामला समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक ढरहा गांव के प्रमोद कुमार की शादी सकूला देवी नाम की महिला से 10 साल पहले हुई थी. शादी के बाद सकूला को अपनी छोटी ननदी सोनी से प्यार हो गया.

दोनों के बीच का ये प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने पांच महीने पूर्व एक दूसरे के साथ समलैंगिक विवाह रचा लिया. इस मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा रोसरा थाने पर हुआ. जानकारी के मुताबिक सोनी की बड़ी बहन घर पहुंची और उसे अपने साथ लेकर चली गई जिसके बाद सोनी को पाने के लिए सकुला देवी रोसरा थाना पर पहुंच गई और पुलिस प्रशासन से सोनी को वापस दिलाने की गुहार लगाने लगी. भाभी और ननद के बीच हुए समलैंगिक विवाह की जानकारी सकुला देवी के पति को भी थी.

सोनी की भाभी कहती है कि वह उसके बिना नहीं रह पाएगी और उसे पाने के लिए कुछ भी करेगी. इस मामले को लेकर रोसरा थाना में एक आवेदन भी दिया गया है. ननद-भाभी की प्रेम कहानी के बीच एक और क्लाइमेक्स देखने को मिला. इस क्लाइमेक्स में पुलिस की चौखट पर गुहार लगाने पहुंची भाभी सकूला ने थाना में ही इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपना सिर फोड़ कर खुद को जख्मी कर लिया, जिसके बाद जख्मी हालत में उसे रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

अपनी ननद के प्यार में पागल भाभी सकूला देवी उसके बिना एक पल भी नहीं रह पा रही है. अस्पताल के बेड पर भी वह हाथ जोड़कर उससे मिलाने की गुहार लगा रही है.  इस दौरान उसने एक और सनसनीखेज खुलासा किया. भाभी सकूला ने बताया कि सोनी जिससे वह अब शादी कर चुकी और उसके साथ ही रहना चाहती है, उसने उसका नाम सूरज रखा और सोनी अपनी भाभी को सूरज कह कर पुकारती थी. सकूला ने सोनी के पिता पर भी गम्भीर आरोप लगाये हैं.

उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता उस पर भी गलत नजर रखे हुए थे और उसके साथ गलत करना चाहते थे और सोनी के साथ भी. फिलहाल वो किसी भी हालत में अपने प्यार यानी सोनी को पाने के लिए भटक रही है. उसने कहा कि पहले थाना के द्वारा भरोसा दिया गया था लेकिन फिर मदद नहीं करने की बात कही गई, जिसके बाद उसके द्वारा सिर फोड़ लिया गया. इस मामले में सकूला की पति प्रमोद का कहना है कि वह भी उसकी खुशी को देखना चाहता है और वह जिस में खुश है उसी में उसकी भी खुशी है.

Exit mobile version