हिमालय प्रहरी

बीच बाजार में पहले पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, वर्तमान पति को भी किया घायल

खबर शेयर करें -

बड़वानी : ग्राम दुगानी में हाट बाजार के दौरान एक महिला के पहले पति ने बीच बाजार में ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े 👉 इश्क में आया ‘वो’ तो घोंट दिया प्रेमिका का गला, फोन कर पति से बोला- लाश भेज रहा हूं

उसने उसके दूसरे पति को भी घायल कर दिया। इस हादसे के बाद ग्राम में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार करमाबाई पति सतीलाल निवासी देवली हाट बाजार में खरीदारी करने के लिए ग्राम दुगानी आई थी। उसके साथ उसका वर्तमान पति सतीलाल भी था। इस दौरान महिला का पहला पति अंबा अवतार निवासी डगरिया पुत्र नान सिंह वहां पहुंचा और गन्ना काटने के धारदार हथियार से रमाबाई के सिर और गर्दन पर वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े 👉 ससुराल के बजाय जेल पहुंच गया दूल्हा, शादी से पहले कर गया ये बड़ा कांड, खबर मिलते ही दुल्हन भी रह गई हैरान

इस दौरान उसे बचाने के प्रयास में उसके पति सतीलाल ज्ञान सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वरला पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

गंभीर घायल सती लाल को वरला शासकीय अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना दुगानी के बाजार में हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। आरोपित मौके से फरार हो गया है।

Exit mobile version