दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंकने और दुल्हे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तिवारीपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से युवक एक तरफा प्यार करता था ।
उसकी शादी कही और तय हो गयी थी। इससे प्रेमी बौखला गया था और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहम्मद हारिश ने बताया कि वह लड़की से छह साल से प्यार करता था। लड़की उसके प्यार को ठुकरा चुकी है। इसके बाद भी जब उसे पता चला कि युवती का विवाह कहीं और तय हुआ है। तो वह बौखला गया। इसी बौखलाहट में दूल्हा और दुल्हन को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक घोसीपुर का रहने वाला है।
दुल्हन के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी की शादी घोसीपुर के रहने वाले एक परिवार में तय हुई थी। शादी 11 फरवरी को होनी थी। कार्ड बंट चुके थे। इस बीच शादी के दिन अचानक मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद ताहिर नाम के युवक का फोन आया। उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी हुई तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। इतना ही नहीं प्रेमी ने युवक के घर वालों को भी जान से मारने की धमकी देने लगा था। इस घटना के बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और वापस लौट गए।
इसके बाद रिश्तेदारी का ही एक लड़का विवाह करने के लिए तैयार हो गया। इलाहीबाग के रहने वाले इस युवक के साथ युवती की शादी हुई। शादी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें