मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है. इंदौर में एक शख्स ने देवर और भाभी जैसे पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है. इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी को अपनी हवस का शिकार बना दिया है. इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में इस शख्स ने अपनी भाभी को अपनी हवस का शिकार बनाकर देवर और भाभी जैसे पवित्र रिश्तों को तार-तार कर दिया था. आपको बता दें कि हमारे देश में बड़ी भाभी को मां के समान का दर्जा दिया जाता है. ऐसे में इस तरह की खबरों के सामने आने की वजह से हम अपने घर में ही लोगों का विश्वास खो देने वाली स्थिति पैदा करते हैं.
यह भी पढ़े 👉 मंदिर में मिले 300 रुपये, बंटवारे को लेकर हुए विवाद में शख्स की हत्या
पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया
महिला ने पहले तो कुछ दिन डर के मारे इस मामले पर चुप्पी साधे रही लेकिन बाद में उसने देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति किसी काम से छह दिन के लिए शहर से बाहर गया था. इस दौरान पति-पत्नी के साथ रहने वाले उसके देवर ने मौका देखकर भाभी को डरा-धमकाकर उसके साथ रिश्तों की मर्यादा को भंग किया और उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा. शिकायत के बाद से देवर फरार है और पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें