हिमालय प्रहरी

हरदोई में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण: राज्यमंत्री रजनी तिवारी सहित कई दिग्गजों ने लगाए पौधे

खबर शेयर करें -

हरदोई। मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रविवार को आईटीआई कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग और प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विधि-विधान से पौधारोपण कर आम जनमानस को पर्यावरण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

इस बड़े वृक्षारोपण अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दिग्गजों की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अवनीश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित जिले के आला अधिकारी—जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नेहा व्याडवाल और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रफुल्ल त्रिपाठी शामिल हुए।

इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार अग्रहरी, एसडीएम शाहाबाद सुशील कुमार मिश्रा, डीएफओ जेबी शेंडे और प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, दिवाकर मिश्रा, एडवोकेट कुमुदनी देवी, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, निधि सिंह, अनीता अवस्थी, पूर्णिमा सिंह, विनीता पाण्डेय तथा सुनील त्रिपाठी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधे लगाकर इस पुनीत अभियान में अपना सक्रिय योगदान दिया।

Exit mobile version