छत्तीसगढ़ के रायपुर से वैलेंटाइन डे के दूसरे बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सिर को धड़ से अलग कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि आरोपी सुल्तान अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. जिसके बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काट दिया. यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी क्षेत्र में हुई. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया में यह मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है.
मृतिका का नाम इमराना बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 42 साल की इमराना की मुलाकात 22 साल के सुल्तान से बिरयानी सेंटर पर दो ढाई साल पहले मिले थे, जहां दोनों के बीच आपस में बातचीत शुरू हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई.
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका का सिर दीवार में पटक दिया. इसके बाद तकिए से उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर गला काट दिया. बताया जा रहा है कि महिला की दो बच्चे हैं. मृतक महिला बेटी के लिए शादी की बात करने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश गई हुई थी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें