हिमालय प्रहरी

भाई के साथ मिल पति की गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खौफनाक है इस लव ट्राएंगल का अंत

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बॉस के साथ रोमांस की सजा एक लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. पुलिस ने हैरान करने वाले लव ट्राएंगल का खुलासा किया है जिसमें पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की प्रेमिका की हत्या की और फिर उसकी लाश ठिकाने लगा दिया.

इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने कई बार अपने पति को अवैध संबंध समाप्त करने के लिए कहा था लेकिन वह माना नहीं. मृतक गर्लफ्रेंड की पहचान रागिनी के तौर पर हुई है. आरोपी महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पहले तो महिला की गोली मारकर हत्या की और फिर शव को पुल से नीचे फेंक दिया.

सबूत मिटाने में पति ने भी दिया साथ

पुलिस ने बताया कि 21 साल की रागिनी का बंटी के साथ पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. बंटी की पत्नी राखी इससे काफी परेशान थी. इस लव ट्राएंगल से परेशान होकर राखी ने भाई के साथ मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग की. पहले उसने रागिनी को मिलने के लिए बुलाया और फिर हिंडन नदी के किनारे गोली मार दी और उसके बाद शव को पुल से नीटे फेंक दिया. पति को जब पत्नी और भाई की करतूत पता चली तो उसने सबूत मिटाने का काम शुरू कर दिया.

गाजियाबाद पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस फरार दो लोगों की तलाश कर रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राखी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है और सबूत छुपाने में कई लोगों ने उसका साथ दिया. पुलिस ने राखी के पति बंटी को भी अरेस्ट किया है क्योंकि घटना की जानकारी होने के बाद उसने पुलिस को सूचना देने के बजाय सबूत मिटाने का काम किया.

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
पुलिस ने बताया कि हिंडन में शव मिलने की सूचना के बाद शिनाख्त शुरू की गई और मृतक की पहचान नोएडा में रहने वाली रागिनी के तौर पर हुई. इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई जिसमें आरोपी राखी का भाई अमित अपने 2 और दोस्तों के साथ रागिनी को कार में लेकर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बंटी और रागिनी मिलकर नोएडा में प्रॉपर्टी का काम करते थे. पिछले कुछ वक्त से दोनों का अफेयर था जिससे परिवार के सदस्य खासे परेशान थे.

Exit mobile version