हिमालय प्रहरी

Mock Drill: यूपी विधानसभा पर ‘आतंकी हमला’, NSG कमांडो ने किया नाकाम, सीएम योगी ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में अचानक हलचल तेज हो गई। विधान भवन के ऊपर सेना का हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। एका-एक हेलीकॉप्टर से एनएसजी के ब्लैककैट कमांडो उतरे। पूरे परिसर को उन्होंने अपने कब्जे लिया और परिसर में मौजूद ‘आतंकियों’ को पकड़ लिया।

चौंकिए नहीं, गुरुवार को यूपी विधानसभा में एनएसजी कमांडो ने एक मॉकड्रिल की। इसके बाद सीएम योगी ने सभी कमांडो से मुलाकात की।

NSG ने दिखाई अपने सटीकता

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस और एनएसजी के कमांडो ने संयुक्त रूप से एक मॉकड्रिल का अभ्यास किया। किसी भी आतंकी वारदात को नाकाम करने के लिए एक सटीक और सफल रणनीति का परिचय दिया। इस दौरान सेना का हेलीकॉप्टर भी मॉकड्रिल में शामिल हुआ।

इस दौरान पुलिस मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ, लखनऊ के जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ऑपरेशन के बाद सीएम योगी कमांडो से मिले। उन्हें बधाई दी।

Exit mobile version