
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव में 10 टन से अधिक वजन वाला 50 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया. दिलचस्प बात ये है कि एक टेक्नीशन ने पुलिस को मामले की सूचना बुधवार यानी कि 29 नवंबर को ही दी थी, लेकिन उसकी शिकायत में कहा गया है कि टावर 31 मार्च को गायब पाया गया था.
पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है.
शिकायत में कहा गया है कि कि सिर्फ टावर ही नहीं, बल्कि मोबाइल टावर असेंबली के सभी हिस्से जैसे- एक शेल्टर, बिजली की फिटिंग और अन्य उपकरण भी गायब हैं. इनकी कीमत 8.5 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है. चोरी की इस घटना ने पुलिस को गुरुवार को गहन जांच शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल टावर साइट का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों और भूमि मालिकों के बयान भी दर्ज किए।
पिछले साल भी एक मामला
पिछले साल चोरों ने खुद को मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर बिहार के पटना में 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का मोबाइल टावर चुरा लिया था। दिलचस्प बात यह है कि चोरों को पूरे मोबाइल टावर को उखाड़ने में दो दिन लग गए। हिस्सों को एक ट्रक में लोड किया और मौके से चले गए। जिस जमीन पर टावर लगा था, उसके मालिक ने बताया कि करीब 15-16 साल पहले टावर लगाया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें