राजस्थान के कोटा शहर में एक कलयुगी मां ने अपने मासूम को इसलिए चंबल नदी में फेंक दिया, क्योंकि वो बोल नहीं पाता था। मासूम कोई दूसरे शब्द तो छोड़िए मां तक नहीं कह पाता था।
बच्चे से मां परेशान थी। दरअसल, पुलिस को कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में चंबल नदी में एक 4 साल के मासूम यामीन की लाश मिली थी। वो मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पाढुना का रहने वाला था। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पढ़िए 10 पॉइंट में कैसे हत्यारिन बन गई एक मां?
1. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में चंबल में मिले मासूम के शव की बुधवार(1 मार्च) पहचान की गई थी।
2. यामीन (4) को उसकी मां दिल अफरोज ने ही मारा था। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया।
3. आरोपी मां ने माना कि यामीन बोल नहीं पाता था। उसे परेशान करता था। इसलिए उसे चंबल नदी में फेंक दिया। हालांकि अफरोज ने घर आकर बताया था उसका पैर फिसल गया था।
4. आरोपी महिला 27 फरवरी को अपने पति व बच्चों के साथ बारां के मांगरोल कस्बे में स्थित अपने मायके आई थी। यहां उसके एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। पति शाकिर वापस श्योपुर चला गया था।
5. पुलिस की पूछताछ में दिल अफरोज ने बताया कि उसकी बहिन भी मांगरोल रहती है। मंगलवार(28 फरवरी) को आरोपी महिला बहिन के यहां जाने के बहाने निकली थी। वो यामीन व 6 महीने की बेटी को लेकर कोटा गई। शाम को मांगरोल चली गई। यहां उसने यामीन के पैर फिसल जाने पर चंबल नदी में गिरने का झूठी कहानी गढ़ी।
6. आरोपी महिला ने माना कि वो कई दिनों से यामीन को मारने की प्लानिंग कर रही थी। वो एक बार कोटा में चंबल नदी के पास अधरशिला नामक जगह पर जा चुकी है। यह जगह सुनसान रहती है।
7. अपने मासूम को मारने के लिए महिला 28 फरवरी को मांगरोल से 90 किलोमीटर दूर कोटा आई थी। उसने अधरशिला के पास जालियों के ऊपर से बच्चे को चंबल नदी में धकेल दिया था।
8. इस हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। शाकिर श्योपुर में सिलाई का काम करता है। उसके मुताबिक अफरोज मानसिक तौर पर बीमार है।
9. शाकिर ने बताया कि उनका निकाह 7 साल पहले दिल अफरोज से हुआ था। उसके 3 बच्चों में 2 लड़कियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 6 साल की है। निकाह के बाद ही पता चल गया था कि अफरोज मानसिक बीमार है।
10. दरअसल, चंबल नदी में 28 फरवरी को कुछ बच्चे नहा रहे थे, तब उन्हें लाश दिखी थी। इस मामले में अधरशिला दरगाह के मौलवी फिरोज अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें