हिमालय प्रहरी

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

9
रुदपुर: जनपद के शक्‍तपिफॉर्म में एक सप्ताह हुई पूर्व नाबालिक छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म व परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस नामजद तहरीर दी थी।
बता दें कि नगर के व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री का शव गत रविवार की देर शाम कमरे में लटका मिला था। जिसके बाद मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक अरुण सरकार के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी ने ही अपनी पत्नी आशा सरकार व मां चंपा सरकार के साथ मिलकर उसकी नाबालिक पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि अरुण को  गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआइ नेहा ध्यानी कर रही है।

रुदपुर: एक सप्ताह पूर्व हुई नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जब 24 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जिन्होंने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी जिसके बाद दबाव में आई पुलिस मुकदमा दर्ज किया।

Exit mobile version