हिमालय प्रहरी

शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन के उड़ गए होश, चोरी-छिपे दूल्हे ने कर दिया ये कांड, सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

खबर शेयर करें -

सोचों उस दुल्हन पर क्या बीती होगी जब दूल्हा शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी को छोड़ दिया। ऐसा ही हुआ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में। यहां एक दूल्हे ने दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर शादी के तीन दिन बाद ही पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।

हालांकि इसका खुलासा बाद में हुआ। मामले को लेकर दुल्हन ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पूछताछ के बाद मोहम्मदपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक माई स्थान गली के बलाई कैंपस निवासी विकास कुमार पासवान ने पहली शादी के तीन दिन बाद ही दूसरी शादी कर ली। घटना को लेकर उसकी पहली पत्नी पुष्पा कुमारी ने एफआईआर कराई है। इसमें पति के अलावा ससुर विनोद पासवान, सास रेणू देवी को आरोपित बनाया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह मूलरूप से सकरा थाना के विद्याझाप की रहने वाली है। उसकी शादी पिछले साल 25 अप्रैल को हुई थी। मायके वालों ने उपहार स्वरूप जेवरात, नकद, टीवी आदि दिए थे। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद आरोपित पति उसके परिजनों से व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पति ने दूसरी शादी की धमकी दी। महिला ने अपने पिता को पूरी जानकारी दी। पिता ने ससुराल पहुंच कर आरोपितों को समझाया।

इसके बाद कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद फिर से उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले पीड़िता को जानकारी हुई कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह भी पहली शादी के तीन दिन बाद ही। उधर, आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसकी दूसरी पत्नी थाने पर अपने गोद में बच्चे को लेकर पहुंची। पुलिस से रो-रोकर छोड़ देने की गुहार लगाई। थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि एफआईआर करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। कोर्ट के आदेश पर पति को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version